जानिए छत्तीसगढ़ के बारे में 50 आश्चर्यजनक तथ्य | Janiye Chhattisgarh Ke Bare Me 50 Amazing Facts In Hindi । Amazing Facts About Chhattisgarh In Hindi
भारत के हृदय में बसा छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं से भरपूर राज्य है। अपने व्यापक धान उत्पादन के कारण “धान का कटोरा” के रूप में जाना जाने वाला यह जीवंत राज्य आकर्षक कहानियों, अनदेखे स्थलों और ऐतिहासिक चमत्कारों का खजाना है।
अपने घने जंगलों और लुभावने झरनों से लेकर अपने प्राचीन मंदिरों और आदिवासी परंपराओं तक, छत्तीसगढ़ प्राकृतिक वैभव और सांस्कृतिक विविधता का एक समृद्ध मिश्रण प्रस्तुत करता है।
यह गाइड Chhattisgarh के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों की खोज करती है, इसके कम ज्ञात चमत्कारों, ऐतिहासिक महत्व और भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक छिपे हुए रत्न के रूप में इसकी भूमिका को उजागर करती है। चाहे आप इतिहास के प्रति उत्साही हों, प्रकृति प्रेमी हों या जिज्ञासु यात्री हों, ये तथ्य आपकी जिज्ञासा को जगाएँगे और इस अविश्वसनीय राज्य के प्रति आपकी प्रशंसा को बढ़ाएँगे।
Chhattisgarh Ke Bare Me 50 Amazing Facts | छत्तीसगढ़ के बारे में 50 आश्चर्यजनक तथ्य
1. राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश के पुनर्गठन के जरिए छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को नया राज्य बना।
2. 1 नवंबर 2000 से पूर्व छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का हिस्सा था।
3. मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000, 25 अगस्त 2000 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायण द्वारा हस्ताक्षर किया गया।
4. 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश का 26 वाँ राज्य बना।
5. Chhattisgarh के सात राज्य मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, एवं तेलंगाना से सीमा जुड़ी हुई है।
6. राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में कुल तीन संभाग एवं 16 जिले थे, जबकि आज पांच संभाग और 33 जिले हैं।
7. राज्य निर्माण के समय देश के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी थे।
8. छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर है।
9. छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च न्यायालय बोदरी (बिलासपुर) में है क्या देश का 19वां उच्च न्यायालय है इसकी कोई पीठ नहीं है।1
0. छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का नाम मिनीमाता भवन है।
11. छत्तीसगढ़ मंत्रालय/सचिवालय भवन का नाम महानदी भवन है।
12. छत्तीसगढ़ के विभागाध्यक्ष भवन का नाम इंद्रावती भवन है।
13. छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीट है। संविधान के अनुच्छेद 333 के अनुसरण में 1 सदस्य एंग्लो इंडियन समुदाय से राज्यपाल द्वारा नाम निर्देशित किया जा सकता है।
14. Chhattisgarh में लोकसभा सदस्यों की संख्या 11 एवं राज्यसभा सदस्यों की संख्या 5 है।
15. छत्तीसगढ़ राज्य के पहले राज्यपाल श्री दिनेश नंदन सहाय थे।
16. छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी थे।
17. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले प्रोटेम स्पीकर श्री महेंद्र बहादुर सिंह थे।

18. Chhattisgarh विधानसभा के पहले अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला एवं विधानसभा उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल अग्रवाल थे।
19. छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल 135361 वर्ग किलोमीटर है यह देश के कुल क्षेत्रफल का 4.11% है।
20. छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 30.47 प्रतिशत है।
21. क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जिला राजनांदगांव है।
22. क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही है।
23. जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जिला रायपुर है।
24. जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा जिला नारायणपुर है।
25. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या 2 करोड़ 55 लाख 40 हजार 196 है।26. क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ 9 वां और जनसंख्या की दृष्टि से 16 वां बड़ा राज्य है।
27. Chhattisgarh का सर्वाधिक भौगोलिक क्षेत्र पठारो के अंतर्गत आता है।
28. जय भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ दक्कन जैव क्षेत्र में शामिल है।
29. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर निर्भर है। यहां की लगभग 80% जनसंख्या का जीवन यापन कृषि या उससे संबंधित कार्यों पर निर्भर है।
30. छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल के लगभग 35% भाग में कृषि कार्य किया जाता है।
31. छत्तीसगढ़ कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 44% इलाका वनों से परिपूर्ण है।
32. वन क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का तीसरा बड़ा राज्य है।
33. छत्तीसगढ़ में जनसंख्या घनत्व 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जबकि भारत में जनसंख्या का घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
34. पुरुष और स्त्री जनसंख्या में लैंगिक अनुपात के मामले में छत्तीसगढ़ का स्थान देश में दूसरा है यहां प्रति 1000 पुरुषों के बीच स्त्रियों की संख्या 991 है।
35. Chhattisgarh का बिलासपुर रेलवे जोन देश का सबसे ज्यादा माल होने वाला रेलवे जोन है। 36. खनिज राजस्व की दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश का दूसरा बड़ा राज्य है।
37. टीन के उत्पादन में भारत के सभी राज्यों में छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थान है। यह कैसेटैराइट खनिज से प्राप्त होता है, जो बस्तर के दक्षिण–पूर्वी भाग सुकमा, चिंतलनार, गोविंदपाल तथा मुंडपल में प्राप्त होता है।
38. हीरा एक बहुमूल्य रत्न है यह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद तथा बस्तर जिले में प्राप्त होता है। हीरा कार्बन का एक एलोट्रोपे खनिज है।
39. Chhattisgarh की धरती के बॉक्साइट की बदौलत आज देश का सबसे बड़ा एल्युमिनियम प्लांट बालको कोरबा में चल रहा है।
40. महानदी सिंचाई परियोजना प्रदेश की सबसे पुरानी एवं बड़ी सिंचाई परियोजना है।
41. छत्तीसगढ़ के श्री मुकुटधार पांडेय को छायावाद का जनक माना जाता है।
42. छत्तीसगढ़ के पाणिनि श्री हीरालाल काव्योपाध्याय को कहा जाता है।
43. छत्तीसगढ़ के वाल्मीकि श्री गोपाल मिश्र को कहा जाता है।
44. छत्तीसगढ़ के विद्यासागर श्री राम दयाल तिवारी को कहा जाता है।
45. छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता के जनक श्री माधवराव सप्रे को कहा जाता है।
46. छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता थी।
47. ठाकुर प्यारेलाल सिंह को छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन एवं मजदूर आंदोलन का जनक माना जाता है।
48. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक नगर निगम दुर्ग जिले में है। यह कुल चार नगर निगम दुर्ग, भिलाई, चरौदा और रिसाली है।
49. छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक अंतराज्यीय सीमा उड़ीसा के साथ लगती है, जबकि सबसे कम आंध्र प्रदेश के साथ।
50. क्षेत्रफल के आधार पर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश है।